मेरठ। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को मुजफ्फरनगर रवाना होते हुए कुछ देर मेरठ में रुके। इस दौरान ज़िला अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मिलने पहुंचे। मुजफ्फरनगर में किसान अधिकार सम्मेलन में जाते हुए कंकरखेड़ा बाईपास स्थित कैलाशी हॉस्पिटल के सामने दोनों पार्टी नेताओं का स्वागत किया गया। इस दौरान शबी खान, अरुण कौशिक, सय्यद आमिर रज़ा, राकेश कुशवाहा, योगी जाटव, अवनीश पवार, अरुण त्यागी, देशपाल गुर्जर, सपना सोम, सुनीता मंडल, माया प्रकाश शर्मा, अभिमन्यु त्यागी, आदेश शर्मा, हेमंत प्रधान आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने बताया कि 15 अक्टूबर को मवाना में जनसभा होगी। ब्यूरो