फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तानाशाही के खिलाफ संघंर्ष तेज करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने उत्साह से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, संगठन की एकजुटता पर दिया बल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस रविवार को बुढ़ाना गेट स्थित कार्यालय पर मनाया गया। पार्टी का ध्वज फहराकर संगठन के गौरवशाली इतिहास, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं देश की एकता-अखंडता के प्रति कांग्रेस के संघर्षों को स्मरण किया गया। प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने झंडारोहण किया।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने किया। झंडारोहण के पश्चात वंदे मातरम व राष्ट्रगान के साथ कांग्रेस पार्टी के ध्वज को सलामी दी गई। प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की आजादी, संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की विचारधारा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस जनता की आवाज बनकर अन्याय और तानाशाही के खिलाफ संघर्ष को और तेज करेगी। उपाध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, सचिन शर्मा, यासर सैफी, मो. बदर, विनोद सोनकर, तेजपाल डाबका, रमाकांत शर्मा, अनिल प्रेमी ने भी विचार रखे। देशपाल गुर्जर, जेपी शर्मा, सलीम पठान, केडी शर्मा, राजन त्यागी, कुंज बिहारी सेक्सना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भी स्थापना दिवस मनाया गया। ज़िला उपाध्यक्ष नसीम सैफी के आवास पर ज़िला अध्यक्ष गौरव भाटी की अध्यक्षता में समारोह हुआ। इसका संचालन मेरठ ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कौशिक ने किया। जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी सहित प्रत्येक कार्य में अपना योगदान दिया है।जिला प्रवक्ता सय्यद आमिर रज़ा, विजय चिकारा, हरिओम त्यागी, सय्यद रेहानुद्दीन, इलियास राईन, नवीन गुर्जर, राहुल जड़ौदिया, मुरसलीन चौहान, एसके शारूख मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें