फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से 370 हटने के बाद पाकिस्तान की भाषा बोल रहे कांग्रेस नेता: डॉ. धर्म सिंह सैनी

Mon, 12 Aug 2019 11:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
डॉ. धर्म सिंह सैनी फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आयुष विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से कांग्रेस नेता बौखलाहट में हैं, तभी तो वह पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित राज्य बनने से क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। 

विज्ञापन


सहारनपुर में सोमवार को टोल प्लाजा पर प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के स्वागत को पहुंचे आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर की जनता खुश है, क्योंकि जनता को लगने लगा है कि अब वहां से आतंकवाद का खात्मा भी निश्चित है। जम्मू-कश्मीर में अब अमन शांति का माहौल बनता जा रहा है। 

राज्यमंत्री ने कहा कि देश के अंदर कांग्रेस अब अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। कश्मीर समस्या का हल होने के बाद वहां की शांति कांग्रेस और उसके तथाकथित हुर्रियत नेताओं को हजम नहीं हो रही है। इसके चलते ही पूर्व वित्त मंत्री पी. चितंबरम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह कश्मीर के मुद्दे पर विवादित बयान देकर सीधे रूप से पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। ऐसे नेताओं को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। 
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि भाजपा सरकार आतंकवाद और अलगाववाद की कमर तोड़कर ही दम लेगी। इस मौके पर डॉ. पवन सवई, यशवंत राणा, संदीप शर्मा, अनिल सिंह प्रमुख, मुकुल त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें