फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Whatsapp पर कांग्रेस नेता ने राहुल को बताया पप्पू, पार्टी से निलंबित

Wed, 14 Jun 2017 11:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Getty
विज्ञापन
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अभी तक तो विपक्ष पार्टी वाले ही पप्पू कहते थे, लेकिन अब एक नया मामला सामने आया कि कांग्रेस के ही जिला अध्यक्ष ने राहुल गांधी को पप्पू बताकर व्हाट्सऐप ग्रुप में पोस्ट डाला। इसके बाद कांग्रेस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता को पार्टी से बाहर कर दिया। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि यह मामला मेरठ जिले का है। जहां मेरठ के जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने कांग्रेस के व्हाट्सऐप ग्रुप में एक पोस्ट शेयर किया। इसे लेकर कांग्रेस में हड़कंप मच गया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विनय के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर दी। इसी के चलते मंगलवार को विनय प्रधान को पार्टी से निकाल दिया गया। जो पोस्ट उन्होंने डाला है उसमें भले ही राहुल गांधी की तारीफ की गई हो, लेकिन उन्हें पप्पू के नाम से संबोधित किया गया है। 

वहीं इस पोस्ट को लेकर कांग्रेसियों में हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई अपनी साख बचाने के लिए ग्रुप में राहुल गांधी पर डाले गए इस पोस्ट का विरोध कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें