फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सार्वजनिक स्थलों पर हो अलाव की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सलीम पठान ने चार सूत्रीय ज्ञापन नगर आयुक्त को दिया। इसमें कहा गया कि भीषण ठंड में प्रमुख चौराहों और धार्मिक स्थलों पर नगर निगम की ओर से अलाव की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही गृहकर की आपत्तियों का निस्तारण तुरंत कराया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान बताया गया कि वार्ड नंबर 77 लक्खीपुरा गली नंबर 26 में गंदगी का अंबार लगा है। इससे लोगों का जीना दुश्वार है। इस समस्या का समाधान किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में रमजान, राजा, आसिफ, शेर खान, गुड्डू, तस्लीम, तनवीर, गुलजार, सलीम, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें