फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने एसएसपी को फोन कर कहा- साहब बचा लो, दोनों बेटे मुझे जान से मारना चाहते हैं

Fri, 05 May 2017 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
शराबी बेटों ने अपने पिता को पीटा
विज्ञापन
मेरठ में कांग्रेस नेता रमेश धींगड़ा ने बृहस्पतिवार देर रात अपने बेटों पर पिटाई का आरोप लगाकर एसएसपी को फोन कर दिया। धींगड़ा ने बेटों से जान का खतरा जता दिया। सूचना मिलते ही रेलवे रोड पुलिस उनके घर पहुंची तो वहां हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस का कहना है कि दोनों बेटे शराब के नशे में मिले हैं। दोनों को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रेलवे रोड अनंगपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे रमेश धींगड़ा ने एसएसपी जे. रविंद्र गौड़ को फोन कर दिया कि उनके दोनों बेटे शराब पीकर उन्हें पीट रहे हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि दोनों बेटे उनकी जान ले सकते हैं। एसएसपी ने इस संबंध में रेलवे रोड थाना पुलिस को कांग्रेस नेता के देवपुरी स्थित आवास पहुंचने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस जब घर पहुंची तो परिजनों के बीच हंगामा हो रहा था। 

इंस्पेक्टर के अनुसार रमेश धींगड़ा के दोनों बेटे हिमांशु और दीपांशु शराब के नशे में मिले। उनका कोई आपसी पारिवारिक विवाद था। रमेश ने दोनों पर पीटने का आरोप लगाया। दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया गया है। उनके खिलाफ शांति भंग करने की धारा में कार्रवाई की जाएगी। उधर, रमेश धींगड़ा ने आरोप लगाया कि बेटों ने थाने में पुलिस के सामने भी उनके साथ हाथापाई की। देर रात तक तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें