मेरठ। वार्ड-एक मलियाना में शुक्रवार को अनुसूचित जाति विभाग के महानगर अध्यक्ष सोनू गौतम एवं वार्ड अध्यक्ष सतीश जाटव के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से दलित, वंचित एवं शोषित समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ती आई है। कांग्रेस की विचारधारा संविधान, समानता और सामाजिक न्याय पर आधारित है। पार्टी ने हमेशा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया है। योगी जाटव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दलित समाज को शिक्षा, सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जरूरत है कि संविधान की विचारधारा को मजबूत करने के लिए सभी एकजुट हों। मेरठ ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कौशिक, प्रवक्ता सय्यद आमिर रज़ा, प्रदीप सरोहा, सोनू गौतम, मनोज हरित, सतीश जाटव, उवैस अंसारी, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो