मवाना - तहसील मवाना में ईवीएम और वीवीपैट मशीन की जानकारी लेते कर्मचारी। स्रोत : संवाद
मवाना। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत तहसील मवाना में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम शुरू हुआ है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हस्तिनापुर और किठौर विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं हेतु ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किया गया है। यहां मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी। उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करना है। साथ ही, उन्हें ईवीएम व वीवीपैट के इस्तेमाल से परिचित कराना है। केंद्र पर पोस्टरों द्वारा वोट के सत्यापन की प्रक्रिया तीन चरणों में समझाई जा रही है।