फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिम समाज को पीछे धकेला

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव खेड़ी कलां में एआईएमआईएम सम्मेलन में शामिल कार्यकर्ता। आयोजक
विज्ञापन
सरूरपुर। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ी कलां में एआईएमआईएम पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फईम चौधरी ने की। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला वक्त मजलिस का है। यह समय अपने आप को मजबूत करने का है। अगर आज कदम नहीं उठाए तो कभी नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन

किठौर विधानसभा अध्यक्ष मौलाना आदिल कासमी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिम समाज को पीछे धकेला है। सिवालखास विधानसभा अध्यक्ष कुंवर हनीफ राणा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में मुसलमानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश के लिए शहादतें दीं, लेकिन आज राजनीतिक पार्टियां उन्हें दोयम दर्जे का नागरिक बनाने पर तुली हैं। सम्मेलन में अफजल अहमद, हाजी सैय्याद राणा, हाजी जाकिर, डॉक्टर वली, हाजी जुल्फकार चौधरी, महराज चौहान, शौकीन राजपूत, मास्टर अनीस, मास्टर मुजम्मिल, गुल्लू राजपूत, अकिल राणा, आरिफ, जुल्फुकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें