हिंसा पीड़ित परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी
- फोटो : ANI
वहीं प्रियंका गांधी दूसरे परिवार नूर मोहम्मद के यहां पहुंचीं। यहां पीड़ितों का हाल देख प्रियंका ने कहा कि यह बहुत ही दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि पीड़िता सात माह की गर्भवती हैं और उसके छोटी सी एक बच्ची है। प्रियंका ने कहा हम कोशिश करेंगे कि जहां- जहां अन्याय हुआ हम वहां जाएंगे और पीड़ित लोगों की मदद करेंगे। उनका कहना है कि पुलिस का काम जनता की सुरक्षा करना है लेकिन यहां तो उल्टा हुआ है।
इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने रुकैया परवीन से भी मुलाकात की, जिनकी आज शादी हो रही है। प्रियंका ने कहा कि पुलिस ने परवीन के घर में तोड़फोड़ की और उसके घर में रखा दहेज का सामान भी तोड़ दिया गया।
वहीं पूरे उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने राज्यपाल को एक बहुत लंबी चिट्टी भेजी है। उसमें पूरी डिटेल है। पुलिस ने लोगों को किस तरह से पीटा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पुलिस ने बच्चों को भी जेल में डाला है जो कि बहुत गलत है।
इसके अलावा पाकिस्तान में गुरुद्वारा पर हुए पथराव के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि जहां- जहां गलत होता है। वह गलत है। गलत काम किसी को नहीं करना चाहिए।
बता दें कि प्रियंका गांधी का काफिला नहर की पटरी से होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचा है। कांग्रेसियों के अनुसार प्रियंका गांधी उपद्रव में मारे गए मृतक के परिजनों से मुलाकात करेंगी। यह भी बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वापस लौटते वक्त मेरठ होते हुए जाएंगी।
गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में हुए उपद्रव में एक युवक की मौत हो गई थी। शहर के मीनाक्षी चौक के पास उग्र भीड़ ने प्रदर्शन कर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की थी। इस दौरान पांच बाइक और स्कूटी के अलावा दर्जनों वाहन में आग लगा दी थी। अस्थायी पुलिस चौकी भी फूंक दी गई थी। गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज किया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/