मेरठ। कांग्रेस की किसान नौजवान यात्रा बुधवार को मेरठ से निकाली जाएगी। यात्रा के संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि एक मई से सहारनपुर से शुरू हुई यात्रा बुधवार को मेरठ आएगी। उन्होंने बताया कि जीरो माइल्स के पास स्थित एसजीएम गार्डन से शाम 4.30 बजे यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा भी मौजूद रहेंगे। प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने बताया कि यात्रा बेगमपुल, सोतीगंज, रोडवेज बस अड्डा, जली कोठी, फैज-ए-आम कॉलेज, मेहताब सिनेमा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, फुटबॉल चौक होते हुए नवीन सब्जी मंडी तक जाएगी। ब्यूरो