फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 15 अक्तूबर को तहसील के निकट मैदान में होने वाली किसान सम्मान रैली के लिए जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सफल बनाने का आह्वान किया। पंचायती धर्मशाला में आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने पार्टी कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के साथ लगातार केंद्र सरकार अत्याचार कर रही है, न तो न्यूनतम मूल्य तय करती है और न ही किसानों की समस्याओं का समाधान भाजपा सरकार के पास है। इसलिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 15 अक्तूबर को मवाना में किसान सम्मान रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, ऑल इंडिया सचिव प्रदीप नरवाल, धीरज गुर्जर आदि शामिल होंगे। रैली के माध्यम से किसानों की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर रैली सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। बैठक में श्रीबल्लभ शर्मा, विनोद कामिल, शाहनवाज कुरैशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें