माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को तरंग चैंबर माधवपुरम पहुंचकर बहुजन स्वाभिमान संवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है और मौजूदा सरकार अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
संचालन अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष योगी जाटव ने किया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं, छात्र, युवा आदि मौजूद रहे।
गौतम ने महिलाओं से सुरक्षा, छात्रों से उनके भविष्य, युवाओं से रोजगार और बहुजन समाज के लोगों से उनके सम्मान के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कोटा में हुए छात्रों से संवाद को जरूर सुनें। इसमें उन्होंने राजनीतिक भाषणों से हटकर छात्रों और युवाओं के हित के बारे में बात की है।
इस दौरान प्रदीप सरोहा, जिला अध्यक्ष गौरव भाटी, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, सुनीता मंडल, आरती जाटव, सुशीला कोहली, नफीसा, सपना सोम ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि सभी का हित कांग्रेस में है। इस अवसर पर कामेश रतन, जैनेंद्र जाटव, सोनू गौतम, सय्यद आमिर रजा, डूंगर सिंह, किशन सिंह, रश्मि चौधरी, गीता काकरान आदि मौजूद रहे।