दौराला - उत्कर्ष के पिता दीपेंद्र खोखर को बधाई देते चीनी मिल के अधिकारी। स्रोत : स्वयं
दौराला। आईपीएल चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दीपेंद्र खोखर को मिल अधिकारियों और किसानों ने बधाई दी। दीपेंद्र खोखर के बेटे उत्कर्ष ने सोमवार को जेईई मेंस के परीक्षा परिणाम में यूपी टॉप कर राज्य का नाम रोशन किया। उत्कर्ष ने 99.99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूपी टॉप के साथ देश में 13वां स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को चीनी मिल के अधिकारियों और किसानों ने उनसे मिलकर बधाई दी।