इसके बाद सीओ देवबंद सिद्धार्थ सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर घायल लोगों को उपचार के लिए नानौता चिकित्सालय भिजवाया। उधर, इस संघर्ष को लेकर राजपूत पक्ष की ओर से ओमकार और दलित समाज की ओर से राहुल ने बड़गांव थाना में तहरीर दी है। इसमें दोनों पक्षों में 20 से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं। वहीं, बड़गांव के कार्यवाहक थाना प्रभारी योगेंद्र पाल यादव की ओर से संगीन धाराओं में दोनों पक्षों के मांगेराम, सुमित, गुल्लु उर्फ सचिन, ओमकार, अरूण, विपिन, गौरव, शिवम, अनिल, रणजीत, राहुल, दीपक, कालू, सुरेश, श्याम सिंह और 150 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस की लापरवाही से हुआ संघर्ष
मंगलवार रात जब दोनों पक्षों में विवाद हुआ तो दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी। मगर रात में पुलिस नहीं पहुंची। दोनों पक्षों के समर्थक ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो संघर्ष के हालात न बनते।
सख्त कार्रवाई की जाएगी : सीओ
सीओ देवबंद सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। घटना में शामिल आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/