फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दलित-गुर्जरों में संघर्ष, जमकर पथराव और चले धारदार हथियार, पुलिसफोर्स तैनात

Tue, 02 Oct 2018 10:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दलित और गुर्जरों में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मंगलवार शाम को पुरानी रंजिश के चलते दलितों व गर्जरों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर पथराव व धारदार हथियार चले। इसमें गुर्जर पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है जिसे बागपत रोड पर केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी व सीओ परतापुर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को किसी तरह शांत कराया। एसपी सिटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि मेरठ में रिठानी के पास गुर्जर बस्ती में मंगलवार शाम को दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने- सामने आ गए। जिसमें कई लोग गंभीर घायल हो गए। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

आरोप है कि दलित समाज के लोगों ने भीम आर्मी का नारा लगाते हुए हमला बोल दिया। यह भी आरोप लगाया कि करीब 40-50 लोग धारदार हथियार के साथ आए और घरों पर हमला बोल दिया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। जिसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि जो भी सामने आया हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीटा। हथियारों से लैस युवकों ने घरों में भी तोड़फोड़ की। पीड़ित पक्ष के लोगों ने परतापुर थाने में तहरीर देरकर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। इस घटना से गांव के लोग सहमे हुए है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें