फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: दो पक्षों में जमकर चले धारदार हथियार व लाठी- डंडे, चार लोग घायल

Tue, 19 Mar 2019 10:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फनगर में पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला कस्साबान में एक ही समाज के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से धारदार हथियार व लाठी-डंडे चले, जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग पुलिस के सामने भी मारपीट करते रहे। उधर, थाने आते समय हाईवे पर भी दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे पर हमला करने का प्रयास किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर की है। किसी बात को लेकर चांद कुरैशी व शाबाज में मारपीट हो गई। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। काफी देर तक दोनों गुटों में हुए संघर्ष में एक पक्ष के चांद, शमशाद व दूसरे पक्ष के शाबाज व उसका पिता कल्लू घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें शांत करने का प्रयास किया। वह लोग पुलिस के सामने ही मारपीट करते रहे। बाद में पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने लाने लगी। थाने आते समय भी दोनों पक्षों के दो युवक फिर भिड़ गए और एक दूसरे पर हमला करने का प्रयास किया। मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें