फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष, पथराव

Sat, 04 May 2019 02:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट व पथराव होने से अफरातफरी मच गई। एक-दूसरे पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला पर शुक्रवार शाम के समय युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद उनके बीच लाठी-डंडे चलने के साथ ही जमकर पथराव भी हुआ। अलग-अलग वर्ग के लोगों के बीच हुए इस संघर्ष से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बमुश्किल समझा-बुझाकर शांत कर स्थिति पर काबू पाया। पूछताछ में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हवाई फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया, हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस उन्हें चेतावनी देकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें