फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद, दो पक्षों में जमकर चलीं गोलियां, एक बच्चा समेत तीन लोग घायल

Thu, 30 Apr 2020 01:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मेरठ में गर्लफ्रेंड को लेकर दो पक्षों में चलीं गोलियां, दो को लगी
  • लिसाड़ी गेट के बुनकर नगर में हुई वारदात, एक बच्चा भी घायल
विज्ञापन
घायल बच्चा और युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के बुनकर नगर में गर्लफ्रेंड को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद गोलियां चल गईं। दो युवकों को गोली लगी है। वहीं, एक बच्चा भी घायल हुआ है। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


बुनकर नगर के एक पक्ष के युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोप है कि इस युवती को उसका पड़ोसी परेशान कर रहा था। इसी को लेकर दोनों युवकों में कई दिन से कहासुनी चल रही थी। बुधवार रात नावेद अपने घर जा रहा था। आरोप है कि लाले ने उसकी पिटाई कर दी। नावेद ने किसी तरह अपनी जान बचाई और घर जाकर पिस्टल उठा लाया। दोनों ओर से जमकर गोलियां चलने लगी। तभी जावेद पुत्र सत्तार अपने भांजे तीन वर्षीय भांजे अरहान दवा दिलाने के लिए जा रहा था। जावेद को एक गोली आकर लगी। गोली लगते ही उसकी बाइक गिर गई, जिससे अरहान भी घायल हो गया। जावेद इनमें से एक पक्ष का रिश्तेदार बताया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष का सावेज भी मौके पर पहुंचा तो उसके भी हाथ में एक गोली लग गई। फायरिंग में दो युवकों को गोली लगने पर वहां अफरा-तफरी मच गई। 

यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बीच पुलिस को चुनौती, मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो हमलावरों ने घटना को दिया अंजाम
विज्ञापन


पड़ोसी तीनों घायलों को उठाकर गढ़ रोड स्थित अस्पताल ले गए। जहां उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद इन्हें लोकप्रिय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से भी तीनों को वापस भेज दिया। बाद में तीनों जिला अस्पताल पहुंचे। लाले, सलमान गैंग से जुड़ा हुआ बताया गया है। उस पर पहले से कई मुकदमे लिसाड़ी गेट थाने में दर्ज हैं। 
विज्ञापन


एसपी सिटी ने घायलों से बात की। इसके बाद लिसाड़ी गेट पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। गर्लफ्रेंड को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें