फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मामूली सी बात पर बड़ा विवाद, आपस में भिड़े दो पक्ष, पथराव में चार लोग घायल, तमंचा लहराते हुए आरोपी फरार

Sat, 27 Aug 2022 03:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए। वहीं आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
संघर्ष में घायल हुए लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन 60 फूटा रोड पर मामूली सी बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इस दौरान एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन 60 फूटा रोड निवासी जाहिदा पत्नी हारून ने बताया कि शुक्रवार को मामूली सी बात को लेकर पड़ोस के रहने वाले वसीम से विवाद हो गया था। उस वक्त क्षेत्र के लोगों ने समझौता करा दिया था।  आरोप है कि शनिवार दोपहर में वसीम ने अपने आधा दर्जन साथियों को बुलाकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर घर में घुसकर पथराव कर दिया।

यह भी पढ़ें: खास खबर: जल्द तय होंगे मेरठ-हस्तिनापुर और बिजनौर के स्टॉपेज, 15 दिन में शुरू होगा खेल विवि का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। वहीं लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब गुरु की भूमिका में नजर आए सीएम योगी, 40 मिनट में युवकों को पढ़ाया ज्ञान का पाठ, पढ़ें खास बातें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें