दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल
शामली, झिंझाना। सोमवार शाम गांव मन्नू गढ़ में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। बच्चों ने घर जाकर परिजनों को बताया, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। जिसमेें चार लोग घायल हो गए। बताया गया है। सूचना मिलने पर झिंझाना थाना प्रभारी पीके सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने कहा दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हुआ है। इस मामले में अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। एसपी का कहना है की गांव मन्नूगढ़ में दो परिवारों के बीच झगड़ा होने की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर गई है और मामले की जानकारी कर रही है।