मवाना। गांव मीवा में मंगलवार को होने वाला सर्व समाज का सम्मेलन अनुमति नहीं मिलने के कारण स्थगित किया गया। गांव मीवा स्थित फार्म हाउस में हस्तिनापुर विधान सभा का सर्व समाज का सम्मेलन मंगलवार को आहूत किया गया था। मुख्य अतिथि चौधरी इंद्रसैन सहारनपुर थे, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण उसे स्थगित कर दिया गया। इस संबंध में सपा नेता आकाश गुर्जर ने सोशल मीडिया पर आकर बताया कि सर्व समाज के सम्मेलन के लिए 17 अक्तूबर को अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन प्रशासन ने राजनीतिक दबाव में अनुमति नहीं दी। इस कारण उनको यह सम्मेलन स्थगित करना पड़ा।