मेरठ। यूपी बोर्ड के मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के सचिव ज्योति प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रथम चरण में 24 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित की गई। इसके बावजूद कुछ विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं छूट गईं। छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं चार फरवरी तक प्रत्येक दशा में संपन्न कराई जाएंगी। ये निर्देश उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से दिए गए। संवाद