फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक कला सांस्कृतिक धरोहर : डॉ. मधु

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ कॉलेज के ललित कला विभाग में पांच दिवसीय लोक कला कार्यशाला 'कला अभिव्यक्ति' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मधु बाजपेयी ने किया। उन्होंने युवा चित्रकारों, छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों को प्रेरित करते हुए लोक कला की सांस्कृतिक धरोहर का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि नवाचार के साथ आगे बढ़ना और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखना जरूरी है। डॉ. बाजपेयी ने कहा कि निरंतर साधना, अनुशासन और सृजनशीलता से युवा कलाकार न केवल अपनी कला को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं, बल्कि देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं। कार्यशाला में डॉ. ज्योति रानी, डॉ. शिप्रा शर्मा की सक्रिय भूमिका रही। शोधार्थियों में अंकिता साहू, विभा पाल, अरबाज, विश्व मैत्री और प्रवीण कुमार प्रमुख रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें