मेरठ। पूर्व हॉकी ओलंपियन खिलाड़ी गुरुबख्स सिंह के निधन पर शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में शोकसभा की गई। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि गुरुबख्स सिंह ने 1964 में टोक्यो ओलंपिक में टीम की ओर से प्रतिभाग किया और स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 1968 में मैक्सिको में कांस्य पदक जीता। 1966 में बैंकाक में आयोजित एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजता रहे। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पवन गोयल, धीरज, ज्ञानेंद्र, डॉ. विनीत त्यागी, दीपक त्यागी आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। संवाद