फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नृत्यांगना काशवी अग्रवाल को मिली दो वर्षीय छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। संस्कृति मंत्रालय के सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेस एंड ट्रेनिंग (सीसीआरटी) ने मेरठ की बाल कथक नृत्यांगना काशवी अग्रवाल को कथक नृत्य छात्रवृत्ति के लिए चुना है। उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश से चयनित छह नृत्यांगनाओं में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह दो वर्षीय छात्रवृत्ति भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रदान की जाती है। काशवी अपनी गुरु प्रो. भावना ग्रोवर के सानिध्य में कथक नृत्य की शिक्षा जारी रखेंगी। वह पिछले चार वर्षों से डॉ. भावना ग्रोवर से प्रशिक्षण ले रही हैं। छात्रवृत्ति के तहत काशवी देशभर में संस्कृति मंत्रालय के कार्यक्रमों में नृत्य प्रस्तुतियां भी देंगी। उनकी गुरु भावना ग्रोवर ने बताया कि काशवी ने डांस दीवाने-4 फाइनल और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की कथक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें