फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोक सभा : दंपती की मौत पर आर्थिक मदद का आश्वासन

विज्ञापन
दंपति की मौत पर आयोजित शोक सभा में ग्रामीण फोटो संवाद
विज्ञापन
गांव अफजलपुर पावटी में बिजली का करंट लगने से दंपती की मौत होने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। गांव अफजलपुर पावटी में बिजली का करंट लगने से हुई दंपती की मौत पर बुधवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में पहुंचे समाज के लोगों, ग्राम प्रधान संगठन व ग्रामीणों ने आर्थिक मदद कर अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
गांव अफजलपुर पावटी निवासी प्रमोद और उसकी पत्नी रेखा की गत सात अक्तूबर को बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी। मृतक प्रमोद के पांच बेटियां और एक बेटा है। बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। मृतक प्रमोद की मां विमला उसके साथ रहती थी। प्रमोद की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक हालत खराब होने के कारण जीवन यापन में दिक्कत आने लगी है। दंपती की शोकसभा में गांव समाज से ही नहीं, दूर-दूर से परिजन, रिश्तेदार व समाजसेवी पहुंचे। शोक सभा में दंपती की आत्मा की शांति के लिए हवन व दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोकसभा में पहुंचे ग्राम प्रधान संगठन के प्रधान मनोज राणा, वेदपाल फौजी, प्रवीण कुमार, प्रवीण चपराणा, सुमित प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, गौरव शर्मा, गजराज, मुकेश, विनोद, राजू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शोकसभा में ग्राम प्रधान संगठन ने 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। अन्य व्यक्तियों ने भी आर्थिक सहायता देने का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया है। शोक सभा में बच्चों की शिक्षा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, प्रदेश सरकार से 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्नान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें