स्काउट गाइड में जानकारी लेते प्रधानाचार्य
फलावदा। जनता इंटर कॉलेज में आयोजित स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर के दौरान पूनम रानी ने छात्र-छात्राओं को स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बच्चों को स्काउट-गाइड के नियमों, अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और सेवा भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम ध्वजारोहण से शुरू किया गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र ने ध्वजारोहण के बाद छात्र अनुशासन, चरित्र के बारे में जानकारी दी।