सरधना। गांव पाथौली में सड़क बीच बना गढ्ढा। ग्रामीण
सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव पथौली में सड़क के बीच बना बड़ा और खुला गड्ढा राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सड़क पर गड्ढा होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीण प्रिंस अग्रवाल, विनोद, अमरपाल, सुरेश ने बताया कि गांव की सड़क के बीच काफी समय से बड़ा गड्ढा बना हुआ है। इसका निचला हिस्सा तक खुला दिखाई दे रहा है। गड्ढे के आसपास भी सड़क क्षतिग्रस्त है। दिन में तो किसी तरह लोग इसे देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण वाहन चालकों को गड्ढा दिखाई नहीं देता। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।