फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 24 घंटे से बंद था सहायक प्रोफेसर का मोबाइल, कार में शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। घर से शनिवार शाम निकले एमआईटी के सहायक प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा की तलाश में परिजन जुटे थे। चौबीस घंटे बाद तक उनका मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा था। परिजन उनकी तलाश करते रहे। बाद में सरधना फ्लाईओवर के पास कार में उनका शव मिला। कार से शराब भी बरामद की गई है। अब पुलिस अधिक शराब पीने, खुदकुशी या हत्या की आशंका के साथ जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

परिजनों के जानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन ट्रेस कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। फोन बंद होने के कारण लोकेशन नहीं मिल रही थी। सरधना फ्लाईओवर के पास कार में शव मिलने के बाद पुलिस ने वायरलेस पर संदेश जारी किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। पुलिस के मुताबिक गाड़ी से शराब मिली है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं सहायक प्रोफेसर का किसी से कोई विवाद तो नहीं था। उनकी कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। वहीं, राजस्थान से परिजन मेरठ के पहुंचे। उनका कहना था कि राकेश बच्चों को पढ़ाने के लिए आए थे। अब यहां मौत ने उनको गले लगा लिया। घटना से परिवार सदमे में है।
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
पुलिस सरधना फ्लाइओवर के नीचे और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। यह देखा जा रहा है कि किस समय कार फ्लाईओवर के नीचे से गुजरी व कार में प्रोफेसर के साथ कोई ओर तो नहीं था।
विज्ञापन

-
कार का गेट था बंद
- शव मिलने के बाद पुलिस ने कार खोलने के लिए प्रयास किया, लेकिन कार का गेट बंद था। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह गेट खोलकर शव बाहर निकाला।
-
घटना की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के साथ ही सर्विलांस टीम को लगाया गया है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। - रोहित सिंह सजवाण एसएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें