फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का कोर्स पूरा करना बना चुनौती

Mon, 09 Nov 2026 07:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी में शुरू होगी बोर्ड परीक्षा, प्रयोगात्मक परीक्षा से करना है कोर्स पूरा, अभी तक 70 प्रतिशत कोर्स हुआ पूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की स्कीम जारी होने के बाद माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। अब शिक्षकों के सामने निर्धारित समय में पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ विद्यार्थियों को दोहराव व मॉडल पेपर के अभ्यास का पर्याप्त अवसर देने की चुनौती है। विद्यालयों में बचे हुए कोर्स को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा की तिथि तय होने से विद्यार्थियों के पास तैयारी के लिए उपलब्ध समय का आकलन करना आसान हो गया है। शिक्षक अब केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि विद्यार्थियों की विषयवार तैयारी पर भी ध्यान दे रहे हैं। जिन विषयों में छात्र-छात्राओं को कठिनाई होती है, उनमें अतिरिक्त अभ्यास और सवालों को हल कराने पर जोर दिया जा रहा है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण होती है और तक 70 प्रतिशत ही कोर्स को पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

ऐसे में पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद मॉडल पेपर हल कराना, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास कराना और कमजोर विषयों की पहचान करना जरूरी होगा। प्रधानाचार्य अंतरिक्षत कुमार ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले दोहराव का पर्याप्त समय मिल सके। स्कूलों में पढ़ाई की गति बढ़ने के साथ विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति और घर पर समय-सारिणी बनाकर अध्ययन करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

डीआईओएस राजीव कुमार यादव ने बताया कि सभी शिक्षकों को पाठ्यक्रम समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और उनका कोर्स समय से पूरा हो सकें। यदि किसी भी प्रधानाचार्य ने इसमें लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें