फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वनिधि योजना का लक्ष्य करें पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वनिधि योजना का लक्ष्य करें पूरा
विज्ञापन

मेरठ। अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने हाउस टैक्स कर्मियों की बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोरोना काल में रोजगार से महरूम हुए रेहड़ी पटरी वालों को फिर से उठाने के लिए पीएम स्वनिधि योजना चल रही है। योजना के अंतर्गत पात्र को 10 हजार रुपये का बैंक लोन दिया जाता है जिससे वह अपने कारोबार को फिर से जीवित कर सके। नगर निगम को शहर में 66 हजार लोगों का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक करीब 30 हजार लोगों पंजीकरण हो पाया है। इसमें 9500 लोगों का डेटा ऑनलाइन कर लोन के लिए बैंकों के पास भेजा गया है। करीब 3500 लोगों को ही अभी तक बैंकों ने लोन दिया है। अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने योजना की समीक्षा को लेकर बैठक बुलाई थी। बैठक में कहा गया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए सभी रेहड़ी पटरी वाले कारोबार करने के लिए सड़कों पर मिलेंगे। वहां पर उनका रजिस्ट्रेशन आसानी से कराया जा सकता है। इसलिए सभी कर्मी शाम 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक पंजीकरण कार्य कर दिए गए लक्ष्य को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें