फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : 83 शिकायतों में से मौके पर सात का ही निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। एसपी देहात राकेश कुमार ने तहसील अधिकारियों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समय से करने के निर्देश दिए। कुल 83 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से मौके पर सात का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

अरुण कुमार फिटकरी ने रकबा पूरा कराने, सुदेश फलावदा रोड ने घर के पास से बिजली के तारों को हटवाने, सोहनवीर निलोहा ने आयुष्मान कार्ड बनवाने, मो. वारिस किठौर ने मुकदमा दर्ज कराए जाने, भुकर जलालपुर जोरा ने भूमि से अवैध कब्जा हटवाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने, राजीव कुमार परीक्षितगढ़ ने भूमि कब्जा मुक्त कराने, नितिन मलिक पिलौना ने डोल ठीक कराने तथा चकरोड कब्जा मुक्त कराने, उस्मान, शमशेर व नदीम सौंदत्त ने खेत को जाने वाले रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने, प्रमोद कुमार त्यागी रहदरा ने गांव के तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने मवाना नगर को जाम मुक्त कराने के लिए मेरठ-हस्तिनापुर मार्ग पर डिवाइडर बनवाने व वनवे ट्रैफिक लागू करने, प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग की। पत्र सौंपने वालों में शैवाल दुबलिश, नदीम, राजबीर चौधरी, मांगेराम मित्तल आदि शामिल रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 44, पुलिस की 16, विकास की तीन तथा अन्य विभागों की 20 शिकायतें प्राप्त हुई। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अंकित कुमार, सीओ अभिषेक पटेल, तहसीलदार रणविजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें