फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रास्ता खुलवाने के लिए मुख्यमंत्री से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। बंद पड़े रास्ते से कब्जा हटवाने के लिए ग्रामीणों ने हंगामा किया। कब्जा हटवाने के लिए मुख्यमंत्री को जनसुनवाई के माध्यम से पत्र भेजकर रास्ता खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन


कस्बे में केनरा बैंक के सामने मोहल्ला शहीद भगत सिंह में स्थित खसरा संख्या 1561 में सरकारी रास्ता दर्ज है। वह रास्ता गांव गडीना, बातनौर, लावड़ को जोड़ने वाला सरकारी रास्ता था। जो लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिए हैं और खेतों में मिला लिया है। सहकारी समिति के चेयरमैन तनजेब चौधरी, महेंद्र सिंह, भोपाल चौधरी, धीरज चौधरी, सुरेंद्र सिंह, विकास कुमार, जीतू पहलवान, आदेश, सुभाष, विनोद आदि का कहना है कि ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिए हैं और कुछ जमीन को अपने खेतों में मिला लिया है।कब्जा होने के कारण रास्ता नहीं खुल पा रहा है। वहीं कब्जा हटवाने की मांग के लिए ग्रामीण व किसानों ने हंगामा किया। वहीं कब्जा हटवाने की गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें