फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मारपीट के मामले में कार्रवाई के लिए एसएसपी से शिकायत

Fri, 13 Feb 2026 09:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव खेडकी जदीद निवासी सतबीर ने एसएसपी को दिए पत्र में बताया है कि 11 फरवरी को दोपहर में ट्रैक्टर बोगी की साइड लगने को लेकर गांव निवासी पांच लोगों ने उसको लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया था। आरोपियों ने बच्चों की जिंदगी खराब करने की धमकी दी थी। इस मामले में शिकायती पत्र लेकर थाने पहुंचा और डाॅक्टरी कराने की मांग की तो पत्र तो ले लिया, लेकिन मवाना थाना पुलिस ने डाॅक्टरी नहीं कराई। एक्सरे कराने पर दो अंगुलियों में फ्रैक्चर आया है। वह सीओ से मिला, सीओ ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। आरोप है कि जब वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया, आरोपियों की ओर से उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। पुलिस पर साज कर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को डाक्टरी कराकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें