फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फसल नष्ट करने पर अधिकारियों से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गांव कुशावली निवासी किसान ललित उर्फ काले पुत्र ब्रहमपाल ने आरोप लगाया कि उनकी सरसों और गेहूं की फसल नष्ट कर दी गई। किसान ने एसडीएम से शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। ललित ने बताया कि शुक्रवार को जब वह खेत में पानी देने गए तो देखा कि उनकी फसल पूरी तरह सूखकर नष्ट हो गई थी। उन्होंने कहा कि इस महीने उन्होंने कई बार थाना सरधना में शिकायत दर्ज कराई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसान ने आरोप लगाया कि आरोपी किसान उसके परिवार के साथ आए दिन विवाद करता रहता है। नष्ट हुई फसल की तुरंत जांच कर दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें