फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव पांचाली बुजुर्ग में अवैध कब्जे की शिकायत लेकर सीओ ऑफिस पहुंचा पीड़ित तस्लीम। स्वय
विज्ञापन
- दिव्यांग ने सीओ सरधना से लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी दिव्यांग तसलीम पुत्र इकबाल ने क्षेत्राधिकारी सरधना से शिकायत करते हुए गांव के ही कुछ लोगों पर ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने तथा उसकी कृषि भूमि पर भी कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद सरकारी भूमि पर दोबारा निर्माण कराया जा रहा है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

तसलीम ने तहरीर में बताया कि उसके पिता व ताऊ के नाम गांव में कृषि भूमि दर्ज है। उनकी भूमि के बराबर में ग्राम समाज की सरकारी भूमि स्थित है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित का आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद दोबारा सरकारी भूमि पर निर्माण कराया जा रहा है। उसकी कृषि भूमि पर भी कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उसने बताया कि सरकारी भूमि और उसकी कृषि भूमि के बीच लगे पेड़ों को भी उखाड़ने की तैयारी की जा रही है। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, राजस्व विभाग से सरकारी भूमि की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार ने कहा कि थाना पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें