फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जैम पोर्टल पर दो करोड़ की निविदाओं में घोटाले की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी से मांगी सात दिन में रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका में जैम पोर्टल के माध्यम से जारी करीब दो करोड़ रुपये की निविदाओं और बिड प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शिकायतकर्ताओं द्वारा जांच आख्या पर आपत्ति दर्ज कराने के बाद एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी से सात दिन के भीतर स्पष्ट बिंदुवार रिपोर्ट तलब की है।
एसडीएम की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि सभासदों और स्थानीय लोगों द्वारा नगर पालिका में जैम पोर्टल के जरिए जारी निविदाओं में घोटाले की शिकायत की गई थी। इस मामले में पहले भी जांच कर आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं में सभासद कविता, निर्दोष कुमार, शहजाद, इमरान और अन्य शामिल हैं। शिकायतकर्ताओं ने जांच रिपोर्ट के कई बिंदुओं पर आपत्ति जताते हुए दोबारा निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसके बाद एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिकायतकर्ताओं की आपत्तियों का संज्ञान लेते हुए प्रत्येक बिंदु पर स्पष्ट जवाब तैयार कर सात दिनों के भीतर कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें