फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी गन्ना रकबा की शिकायत गन्ना आयुक्त से की

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी गन्ना रकबा की शिकायत गन्ना आयुक्त से की
विज्ञापन

सरूरपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना की अनियमितताओं को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। किसान समिति कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। वहीं, सामने आया है कि गन्ना समिति ने सैकड़ों किसानों के नाम पर कई गुना भूमि का रकबा दर्शाया हुआ है। समिति इन किसानों के नाम से ज्यादा पर्ची जारी कर रही है। गन्ना माफिया इन पर्चियों पर सस्ते दाम पर गन्ना खरीदकर मिल में आपूर्ति कर रहे हैं। गांव बाड़म, सलाहपुर, रोहटा, भदौड़ा, जटपुरा के किसानों ने गन्ना आयुक्त और डीसीओ से शिकायत की है।
किसान नीरज, जोनी, लीलू, ओमकार, मोनू, सुभाष का कहना है कि गांव बाड़म, सलाहपुर, रोहटा, भदौड़ा में गन्ना समिति के सदस्य अपने नाम पर फर्जी तरीके से कई गुना ज्यादा भूमि रकबा फीड कराकर अधिक पर्ची ले रहे हैं। गन्ना माफिया ने समिति के सुपरवाइजर से साठगांठ कर रकबा, पर्ची कैलेंडर, बेसिक कोटे में फर्जीवाड़ा कराया है।
विज्ञापन

आरोप है कि दौराला गन्ना समिति क्षेत्र के नरेंद्र नामक किसान के नाम पर 41 बीघा जमीन है, लेकिन साठगांठ कर इस किसान के नाम पर 60 बीघा भूमि रकबा चढ़ाते हुए मलियाना गन्ना समिति का सदस्य बनाकर बांड शुरू कर दिया। मामले की शिकायत कई बार समिति सचिव से की, मगर कार्रवाई नहीं की।
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हो
सहकारी गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन बिजेंद्र सिंह का कहना है कि भूमि रकबे में फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही गन्ना विभाग के अधिकारियों को आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं
सहकारी गन्ना विकास समिति, मलियाना के सचिव श्रीपाल सिंह का कहना है कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें