फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति के साथ मारपीट की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र की रहने वाली सुजाता पत्नी बिजेंद्र कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पति के साथ जानलेवा मारपीट की गई है। शिकायत में बताया कि बिजेंद्र कुमार 4 मार्च की सुबह अपने बहनोई के घर अलीपुर गए थे लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे।
विज्ञापन

परिवार ने जब उन्हें कॉल की तो उनके साथियों ने बार-बार अलग-अलग बहाने बताए। अगले दिन सुबह सुजाता को सूचना मिली कि बिजेंद्र कुमार की हालत गंभीर है और उन्हें मेरठ के बच्चा पार्क स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि बिजेंद्र के सिर में खून के थक्के जम गए हैं। नाक की हड्डी और हाथ की दो अंगुलियां टूट गई हैं। वहीं सीने पर सूजन है। डॉक्टरों ने बताया कि यदि 72 घंटे के भीतर होश नहीं आया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। सुजाता ने आरोप लगाया कि यह घटना एक सोची-समझी साजिश है। उनके पति पर जानलेवा हमला किया गया है। उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें