डीपीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिवाली के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाले बच्चे
बहसूमा। डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में धनतेरस और दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में रंगोली, दीया डेकोरेशन और कैंडल मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रंगोली प्रतियोगिता में अजंता और उज्जैन हाउस ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। नालंदा और तक्षशिला हाउस द्वितीय स्थान पर रहे। विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी और प्रधानाचार्य जिया जैदी ने बच्चों को दिवाली का महत्व बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षित तरीके से पर्व मनाने की प्रेरणा दी। पटाखों से दूर रहने का संदेश भी दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।