फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिवाली उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
दौराला - विद्या एकेडमी में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
दौराला। समौली रोड स्थित विद्या अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय दिवाली उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने रंगोली, वॉल हैंगिंग और दिवाली कार्ड तैयार किए। जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने दिवाली की थीम पर कार्ड, कैंडल और अन्य सजावटी सामग्री बनाई। प्रधानाचार्य रेखा चौधरी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। प्रबंधक प्रमोद कुमार ने दिवाली के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व की जानकारी दी। बाल विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य विनोद व प्रबंधक सत्यपाल सिंह वर्मा ने शिक्षकों को दिवाली उपहार दिए। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक मयंक, जसवंत, अंकुश, आशुतोष, पवन, नीलम, आंचल, स्नेहा, तन्वी, वर्षा, शशि, सुषमा, कोमल, अदिति व नीतू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें