मेरठ। 51वीं उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता में पश्चिमांचल डिस्कॉम मेरठ की टीम पहले स्थान पर रही। इस मौके पर प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। टीम के सदस्यों ने एमडी कार्यालय में उन्हें ट्रॉफी भेंट की। यह प्रतियोगिता अप्रैल में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुश्ती स्टेडियम में हुई थी। संवाद