फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना में हाईवे पर दिनभर जाम में फंसे रहे राहगीर

विज्ञापन
भाई दूज पर बसों में रही भीड। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। मवाना में मुख्य मार्ग पर और सड़कों पर दिनभर भीड़भाड़ रही। इस कारण कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई। बसों एवं यातायात के अन्य साधनों में भारी भीड़ रही। अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए लोगों को घंटों वाहनों का इंतजार करना पड़ा। सुबह से ही भाई अपनी बहनों और बहनें अपने भाई के पास जाने के लिए घर से निकल पड़े।
विज्ञापन


भाई दूज पर्व पर कुछ लोग अपने निजी वाहन तो कुछ बस आदि के माध्यम से त्योहार मनाने के लिए अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इससे सड़कों पर वाहनों की काफी भीड़ रही। बस आदि अन्य यातायात के साधनों में भी लोगों को भीड़ का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहनों की संख्या के चलते कई बार मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे वाहन चालकों काे काफी दिक्कत हुई। भीड़ के चलते बसों में खड़े होकर धक्का-मुक्की के बीच सफर करना पड़ा। वहीं, काफी संख्या में लोग थ्रीव्हीलर आदि से भी अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें