मेरठ। एमडीए ने शहर के प्रमुख स्थानों और चौराहों पर कम्युनिटी हैंडवाश बूथ लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिससे वहां से गुजरने वाले लोग अपने हाथों को साफ कर सकें। इसके लिए अभी तक छह स्थानो पर हैंड वाश बूथ लगा दिए गए है।
अभी तक यहाँ लगाए गए सीएमओ कार्यालय, जसवंत राय अस्पताल, पुलिस लाइन, एमडीए सचिव आवास(मेरठ कॉलेज के सामने), कमिश्नर कार्यालय, तेजगढ़ी चौराहा(पिंक टॉयलेट के पास), एमडीए परिसर।
यहाँ लगाने की है तैयारी
घंटाघर चौराहा, दिल्ली रोड, बेगम ब्रिज, शॅप्रिक्स मॉल चौराहा।
हमारी तैयारी प्रमुख स्थानों पर हैंडवॉश बूथ लगाने की है। इसमें जनता को साथ देना होगा। शहर की जनता को इसकी सुरक्षा करनी होगी। अगर कोई इसे नुकसान पहुंचाता है तो ये जनता का ही नुकसान होगा- राजेश कुमार पांडेय, एमडीए उपाध्यक्ष