वहीं आरोपी पक्ष के दूसरे समुदाय से होने पर लोगों में नाराजगी बन गई। उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के मुखर्जी नगर में युवाओं को नशे की दलदल में धकेल रही थी गुड्डी, ऐसे करती थी ड्रग्स की सप्लाई
उधर आरोपी युवक का कहना है कि बंदरों ने काफी परेशान किया हुआ है। यह काफी नुकसान कर चुके हैं और परिवार के सदस्यों को भी चोट पहुंचा चुके हैं। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके भाई के नाम जारी लाइसेंसी असलहे भी फिलहाल ज़ब्त कर लिया है। कारतूस भी बरामद किए गए हैं। हालांकि अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।