फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने लॉन्च किया एमडीए का मोबाइल एप, अवैध निर्माण पर नजर रखना अब होगा आसान

Wed, 27 Nov 2019 05:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
mda mobile app - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठवासियों को फर्जीवाड़ा और गलत सूचनाएं देने से बचाने के लिए बुधवार को एमडीए सभागार में कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने मोबाइल एप को लॉन्च किया। एमडीएम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में फीता काटकर इस एप को लॉन्च किया और एमडीए की वेबसाइट को भी अपग्रेड कराया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने कहा कि उनका शुरु से ही यह प्रयास रहा है कि एमडीए के कार्यों में पारदर्शिता आए और यह आमजन से और अधिक बेहतर ढंग से जुड़ सके। उन्होंने बताया कि रखरखाव व प्रॉपर्टी के देय भुगतान के लिए मोबाइल एप तथा वेबसाइट की सुविधा लोगों को दी जा रही है। एंड्रायड फोन के जरिए इस प्रणाली से भवन स्वामी घर बैठे जानकारी कर सकेगा। 

विज्ञापन

उपाध्यक्ष एमडीए राजेश कुमार ने बताया कि मोबाइल एप एंड्रायड फोन पर उपयोग किया जा सकता है। प्रत्येक प्रॉपर्टी के लिए एक आईडी जेनरेट की गई है।

उन्होंने बताया कि अवर अभियंता व मेट यह मोबाइल एप डाउनलोड करेंगे और यूजर आईडी व पासवर्ड के जरिए इस एप का प्रयोग कर अवैध निर्माण की जानकारी, ई चालान व सील लगने के बाद भी अवैध निर्माण जारी रहने पर अभियोजन की प्रक्रिया भी बेहतर ढंग से कर सकेंगे। गुरुवार प्रात नौ बजे से यह एप उनके लिए प्रभावी हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि मोबाइल एप नगरीय नियोजन अधिनियम 1973 में दिए गए प्रावधानों के अंतर्गत कार्य करेगा और इसके जरिए अवैध निर्माणों पर लगाम लगेगी। इस अवसर पर सचिव एमडीए प्रवीण अग्रवाल, मुख्य अभियंता एमडीएम दुर्गेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें