फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्प्रिंग डेल्स स्कूल में कॉमर्स ओलंपियाड आयोजित

विज्ञापन
मवाना - स्प्रिग डेल्स पब्लिक स्कूल में इंटरनेशनल कामर्स ओलंपियाड में भाग लेती छात्राएं। स्रोत :
विज्ञापन
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 18वें इंटरनेशनल कॉमर्स ओलंपियाड 2026-27 का आयोजन हुआ। कॉमर्स टीचर्स फाउंडेशन (सीटीएफ) ने प्रतियोगिता को आयोजित किया। इसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के कॉमर्स संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। ओएमआर आधारित परीक्षा से उनकी विषय समझ, तार्किक क्षमता और विश्लेषणात्मक कौशल का मूल्यांकन हुआ। विद्यार्थियों ने अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, अर्थशास्त्र और वाणिज्य विषयों पर प्रतिभा दिखाई। ओलंपियाड का उद्देश्य शैक्षणिक प्रतिभा पहचानना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करना था। विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज रस्तोगी, प्रबंध निदेशिका मीनू रस्तोगी और प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें