फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभारती विश्वविद्यालय में 11 से 13 अगस्त तक होगा दीक्षारंभ कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ साइंस में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम 11 से 13 अगस्त तक आयोजित होगा। इसके लिए महाविद्यालय में तैयारियां चल रही हैं। शिक्षकों से लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। महाविद्यालय सभागार में दीक्षारंभ कार्यक्रम समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय की खूबियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें विश्वविद्यालय के नियमों और सुविधाओं के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी, जिससे वे अपने भविष्य के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस दौरान मानसिक कल्याण का सत्र, योग सत्र सांस्कृतिक कार्यक्रम और परिसर भ्रमण भी कराया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता डीन प्रो. रवींद्र कुमार जैन ने की। समिति के सभी सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें