फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कमांडेंट ने आरवीसी सेंटर में किया कैंटीन का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरवीसी सेंटर एवं कॉलेज मेरठ छावनी के कमांडेंट मेजर जनरल लक्ष्मीकांत माद्रेवार ने मंगलवार को नवनिर्मित एवं आधुनिक आरवीसी कैंटीन का उद्घाटन किया। यह कैंटीन पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों, रक्षा नागरिक कर्मचारियों, एमईएस कर्मियों एवं सीडीए अधिकारियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है। इस आधुनिक सुविधा में दैनिक उपयोग की किराना सामग्री, घरेलू उपकरणों के साथ-साथ चार-पहिया एवं दो पहिया वाहनों की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस परियोजना का क्रियान्वयन कर्नल एफपी मोहम्मद आदिल याकूब के मार्गदर्शन में किया गया। ओआईसी आरवीसी कैंटीन लेफ्टिनेंट कर्नल मुकेश सिहाग ने संचालन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें